जालंधर में बीकेआईए मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार और हथियार बरामद

जालंधर: काउंटर इंटेलिजेंस विभाग जालंधर ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़े एक खतरनाक मॉड्यूल को पकड़ने में सफलता हासिल की है। यह मॉड्यूल रंगदारी वसूली से जुड़े फायरिंग मामलों में सक्रिय था।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से एक पिस्तौल, मैगजीन और आठ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ सनी और रावल के रूप में हुई है, जो एसबीएस नगर के निवासी हैं।
जांच में सामने आया है कि ये दोनों आरोपी विदेश में बैठे बीकेआई के हैंडलर गोपी नवाशहरिया, जस्सी कुलाम और सुषांत चोपड़ा के निर्देशों पर काम कर रहे थे। आरोपितों ने गढ़शंकर क्षेत्र में एक ट्रैवल एजेंट के घर रंगदारी वसूलने के इरादे से दो बार फायरिंग की थी।
इस मामले में अमृतसर स्थित स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) थाने में FIR दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि मॉड्यूल के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की कड़ियों को पकड़ने के लिए जांच जारी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.