हिमाचल प्रदेश
चकराता: लोखंडी में फंसे 80 पर्यटक सकुशल निकले बाहर

लोखंडी घूमने गए करीब 80 पर्यटक मंगलवार सुबह सुरक्षित रूप से अपने-अपने घरों के लिए रवाना हो गए। होटल व्यवसायी लिखिलेश चौहान और रोहन राणा ने बताया कि ये पर्यटक 22 जनवरी को लोखंडी भ्रमण के लिए आए थे।
शुक्रवार को भारी बर्फबारी के कारण त्यूणी–चकराता–मसूरी–मलेथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग तीन फीट तक बर्फ जमा हो गई थी। इसके चलते कोटीकनासर से चकराता तक करीब 30 किलोमीटर लंबा मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया था, और पर्यटक रास्ते में फंस गए थे।
सोमवार शाम को लोक निर्माण विभाग की कड़ी मेहनत के बाद मार्ग को फिर से खोल दिया गया। इसके बाद मंगलवार सुबह सभी पर्यटक सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य की ओर निकल सके।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.