एसआईआर पर सीएम योगी की सख्त हिदायत: मतदाता सूची में कोई त्रुटि नहीं होनी चाहिए

सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सर्किट हाउस सभागार में पार्टी के जनप्रतिनिधियों और संगठन प्रभारियों के साथ करीब 40 मिनट तक बैठक की। बैठक में उन्होंने साफ निर्देश दिए कि एसआईआर (मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान) में एक भी वोट गलत या अपात्र व्यक्ति का न बने। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष मतदाता सूची के माध्यम से भ्रम फैला रहा है, इसलिए पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि जनता के बीच जाकर सही जानकारी दें और लोगों की एसआईआर फार्म भरवाने में मदद करें।
मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से कहा कि कोई भी पात्र मतदाता एसआईआर से छूटना नहीं चाहिए और अपात्र व्यक्ति का वोट बनने से रोका जाए। इसके साथ ही उन्होंने आगामी पंचायत और विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर भी जोर दिया। बैठक के बाद मुख्यमंत्री सरसावा एयरपोर्ट से राजकीय विमान के जरिए लखनऊ लौट गए।
डिप्टी सीएम केशव का हमला:
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बिहार में मिली हार के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव मानसिक रूप से असंतुलित हो गए हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कुछ सीटें भाजपा से ज्यादा मिलने पर सपा नेता मुंगेरी लाल के सपने देखने लगे थे, लेकिन बिहार चुनाव परिणाम ने उनकी नींद उड़ा दी। केशव ने कहा कि अब एसआईआर अभियान के माध्यम से बूथ लूटकर सत्ता हासिल करने वालों का युग समाप्त हो रहा है।
बाबर युग का खात्मा और भाजपा का संदेश:
डिप्टी सीएम ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद जैसी नींव रखने पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि बाबर युग का अंत 6 दिसंबर 1992 को हो चुका है और भारत में अब ऐसा युग कभी वापस नहीं आएगा। 2026 में मुर्शिदाबाद में भाजपा की सरकार बनने की संभावना जताते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि बाबर के नाम पर मस्जिद बनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
यह बैठक भाजपा नेतृत्व की आगामी चुनावी रणनीति और मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान को मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.