सीएम योगी ने कोटद्वार के सिद्धबली मंदिर में लिया बाबा का आशीर्वाद

कोटद्वार (उत्तराखंड)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोटद्वार स्थित सिद्धबली मंदिर में माथा टेककर बाबा का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री के आगमन पर पहले लैंसडौन विधायक महंत दिलीप रावत ने उनका स्वागत किया और उन्हें मंदिर प्रांगण तक लेकर गए।
सीएम योगी हेलिकॉप्टर से कोटद्वार पहुंचे और ग्रास्टनगंज हेलीपैड पर उतरने के बाद दोपहर 2:45 बजे कार से सिद्धबली मंदिर पहुंचे। मंदिर में बाबा के समक्ष नतमस्तक होकर उन्होंने करबद्ध प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री के आगमन से पहले ही पौड़ी प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद कर दिया था। मंदिर प्रांगण के आसपास क्षेत्र को खाली कराया गया और सुरक्षा घेरा बनाया गया। मुख्यमंत्री के कार से उतरते ही विधायक महंत दिलीप रावत ने उनका अभिवादन किया।
मंदिर दर्शन के बाद योगी आदित्यनाथ कोटद्वार के गाड़ीघाट क्षेत्र में अपनी बहन कौशल्या देवी के आवास पहुंचे। उन्होंने जीजा ओमप्रकाश रावत के निधन पर बहन को ढांढस बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर गाड़ीघाट क्षेत्र के कुछ मार्गों पर रूट डायवर्ट किया गया, कई जगह अवरोधक लगाए गए और वाहनों की आवाजाही रोकी गई।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.