अमोनिया गैस रिसाव के चलते कोल्ड स्टोरेज धराशायी, कई मजदूर दबे

उत्तर प्रदेश के चंदापुर में एक कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस रिसाव के कारण कोल्ड स्टोर ध्वस्त हो गया। हादसे में कई मजदूर मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
हाईवे पर यातायात बाधित
हादसे के कारण मलाक हरहर में हाईवे पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। फाफामऊ समेत आसपास के कई थानों की फोर्स मौके पर तैनात की गई है।
घायल मजदूर और रेस्क्यू ऑपरेशन
मलबे से अब तक कई मजदूरों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया है। चार मजदूरों की हालत नाजुक बताई जा रही है। दमकल की कई गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई हैं।
अफरातफरी और ग्रामीणों का हंगामा
अमोनिया गैस के रिसाव के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल है। ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई है और लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि कोल्ड स्टोर पूर्व विधायक अंसार अहमद का है।
अधिकारी घटनास्थल पर
मौके पर तमाम आला अधिकारी भी पहुंचे हैं और मलबे में दबे मजदूरों को निकालने का प्रयास जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन में हर संभव मदद प्रदान की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.