परफॉर्मेंस नहीं देने पर हटा दिए जाएंगे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष: विनय कुमार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने मंडी में आयोजित नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चंपा ठाकुर के पदभार ग्रहण समारोह के दौरान स्पष्ट किया कि संगठन में सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को निभाएंगे। यदि कोई भी पदाधिकारी परफॉर्म नहीं करता, तो चाहे वह जिलाध्यक्ष ही क्यों न हो, उसे पद से हटा दिया जाएगा।
परफॉर्मेंस आधार पर होगी नियुक्ति
विनय कुमार ने कहा कि पार्टी में किसी भी पद पर नियुक्ति केवल परफॉर्मेंस के आधार पर की जाएगी। किसी नेता की सिफारिश भी तभी मान्य होगी जब उसका प्रदर्शन जांचा जाए। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले 10 दिनों में प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, जिसमें सभी जातियों और वर्गों का संतुलित प्रतिनिधित्व होगा। इसके बाद ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणी भी बनाई जाएगी।
पंचायत चुनावों की तैयारी पूरी
अध्यक्ष ने कहा कि संगठन और सरकार पंचायत चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने दावा किया कि संगठन और सरकार में सबकुछ ठीक चल रहा है और किसी के बीच कोई नाराजगी नहीं है।
अनुशासन पर जोर
विनय कुमार ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रम निर्धारित समय पर ही शुरू होंगे, और नेता-कार्यकर्ताओं को समय का पालन करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि अनुशासन ही पार्टी की ताकत है और इसके बिना संगठन आगे नहीं बढ़ सकता।
समारोह में पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, प्रकाश चौधरी, पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर, धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ठाकुर, जिलाध्यक्ष चंपा ठाकुर और जिला भर से कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.