मुजफ्फरनगर
दर्शन सिंह धनगर बने सपा अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव

मुजफ्फरनगर। शहर के रामपुरी निवासी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता दर्शन सिंह धनगर को पार्टी की ओर से नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ में राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास गोंड ने दर्शन सिंह धनगर को यह पद सौंपा। राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी मिलने की खबर से उनके समर्थकों में उत्साह और हर्ष की लहर दौड़ गई।
इस अवसर पर सपा नेता दर्शन सिंह धनगर ने कहा कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मार्गदर्शन में पीडीए के अधिकारों और आरक्षण के संरक्षण से जुड़े आंदोलनों को लगातार आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.