'हत्या की पूरी तैयारी कर ली है...' बृजभूषण शरण सिंह और बेटे को मिली जान से मारने की धमकी

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह तथा गोंडा सदर से भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।
मामले में विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, 14 जून 2026 को दोपहर करीब 2:22 बजे विधायक के मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने बातचीत के दौरान धमकी देते हुए कहा कि विधायक और उनके पिता की हत्या की पूरी तैयारी कर ली गई है, यदि बच सकते हैं तो बच लें।
धमकी मिलने के बाद मामले की जानकारी तुरंत पुलिस अधिकारियों को दी गई। प्रारंभिक जांच में जिस मोबाइल नंबर से कॉल की गई थी, उसकी लोकेशन और उपयोगकर्ता की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के निवासी संदीप शर्मा के रूप में सामने आई है।
पहले भी निशाने पर रहा है परिवार
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि विधायक और उनका परिवार पहले भी आपराधिक तत्वों के निशाने पर रह चुका है, ऐसे में यह धमकी सुरक्षा के लिहाज से गंभीर मामला है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और राजस्थान पुलिस के साथ समन्वय की मांग की गई है।
पुलिस जांच में जुटी
कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम को आरोपी की तलाश के लिए राजस्थान रवाना किया गया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.