मनाली-लेह मार्ग पर बीआरओ के चार नए पुलों का उद्घाटन, रक्षा मंत्री ने किया वर्चुअल लोकार्पण

मनाली/लेह। मनाली-लेह सामरिक मार्ग पर अब भारी-भरकम वाहनों और पर्यटकों की आवाजाही पहले से कहीं अधिक सुगम और सुरक्षित हो जाएगी। सीमा सड़क संगठन (BRO) के प्रोजेक्ट दीपक की ओर से तैयार की गई चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वर्चुअली किया। इन परियोजनाओं पर कुल लगभग 18 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
इसमें शामिल हैं:
-
70 मीटर लंबा शोगटोंग ब्रिज
-
जिंगजिंगबर में दो मल्टी-सेल बॉक्स ब्रिज
-
कीलिंग सराय में 60 मीटर लंबा यूनम ब्रिज
सभी पुल हर मौसम में भारी वाहनों की आवाजाही के अनुकूल अत्याधुनिक तकनीक से बनाए गए हैं।
प्रोजेक्ट दीपक के कमांडर कर्नल गौरव बंगारू ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेह से देशभर की 125 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इन नए पुलों से मनाली-लेह मार्ग पर वर्षों से मौजूद एवलांच जोन, उफनते नाले और कंकरीट रहित रास्तों की समस्या दूर होगी। पहले सेना के काफिले और आम यात्री कच्चे नालों और पत्थरों के बीच से गुजरते थे, जिससे कई तरह की दिक्कतें आती थीं।
अब इन पुलों के निर्माण से मौसम की चुनौतियों के बावजूद मार्ग अधिक विश्वसनीय, सुगम और सुरक्षित हो जाएगा। पर्यटक भी मनाली-लेह हाईवे पर बेहतर अनुभव के साथ यात्रा कर सकेंगे।
इस अवसर पर बीआरओ 94 आरसीसी के ओसी मेजर पारस कॉचर, उपायुक्त किरण भड़ाना, एसपी शिवानी मेहला, जिला परिषद अध्यक्ष वीना देवी और जिला परिषद सदस्य कुंगा बौद्ध भी उपस्थित थे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.