दिल्ली: जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील की कार पर फायरिंग

दिल्ली के ISBT कश्मीरी गेट के पास बुधवार रात करीब 10:30 बजे एक सनसनीखेज घटना हुई, जब जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील की कार पर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाई। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, करीब चार राउंड फायरिंग की गई और हमलावर बाइक से पहुंचे। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
घटना भीड़-भाड़ वाले इलाके में हुई, जहां रात के समय भी चहल-पहल रहती है। बताया गया कि वकील अपनी कार से जा रहे थे, तभी कुछ बाइक सवारों ने उनकी कार को घेर लिया और हथियार से फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी की आवाज से इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।
हालांकि अभी तक किसी गैंग ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन इसे गैंगवार की संभावना के तौर पर देखा जा रहा है। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की गहन जांच जारी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.