टेकऑफ के बाद तकनीकी खराबी, दिल्ली से लेह जा रही फ्लाइट ने की इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली। मंगलवार सुबह दिल्ली से लेह के लिए रवाना हुई स्पाइसजेट की फ्लाइट को इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण राष्ट्रीय राजधानी में ही सुरक्षित उतारना पड़ा। फ्लाइट संख्या एसजी121 में करीब 150 यात्री सवार थे। यह विमान बोइंग 737 मॉडल का था।
सूत्रों के अनुसार, विमान के इंजन में चिंगारी देखे जाने के बाद पायलटों ने इमरजेंसी लैंडिंग का निर्णय लिया। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि टेकऑफ के दौरान किसी प्रकार की आग लगने की चेतावनी कॉकपिट में नहीं दी गई थी।
फ्लाइट रडार 24 के आंकड़ों के मुताबिक, एसजी121 की निर्धारित समय पर उड़ान सुबह 5:55 बजे थी, लेकिन विमान 6:21 बजे ही टेकऑफ कर पाया। तकनीकी खराबी के कारण इसे तुरंत वापस दिल्ली लौटना पड़ा।
खुशखबरी यह है कि सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। फिलहाल विमान में आई खराबी की जांच की जा रही है और स्पाइसजेट ने यात्रियों को इस असुविधा के लिए माफी मांगी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.