दिल्ली-एनसीआर में मौसम हुआ सुहावना, गुरुग्राम में तेज बारिश-आंधी

नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते बुधवार दोपहर बाद दिल्ली-एनसीआर के मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। दिनभर ठंडी हवाएं चलने और हल्की धूप निकलने से लोगों को राहत मिली, वहीं सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस की गई।
दोपहर में जहां हल्की धूप रही, वहीं शाम होते-होते आसमान में बादल छा गए और ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया। गुरुग्राम में तेज आंधी के साथ बारिश दर्ज की गई, जबकि अन्य इलाकों में भी हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है। विभाग ने 20 मार्च तक बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश से जहां तापमान में गिरावट आएगी, वहीं बढ़ती गर्मी से राहत मिलने के साथ वायु प्रदूषण के स्तर में भी सुधार होने की उम्मीद है।
बुधवार को गुरुग्राम का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
21 से 23 मार्च के बीच मौसम रहेगा सामान्य
मौसम विभाग के अनुसार, 21 से 23 मार्च के बीच मौसम अपेक्षाकृत स्थिर रहेगा। इस दौरान आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और तेज बारिश की संभावना कम होगी। दिन का तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 14 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.