दिल्ली की हवा में सुधार, 157 दिन बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक 119 पर पहुंचा

दिल्ली ने 157 दिनों के बाद राहत की सांस ली है। रविवार को हुई बारिश के बाद सोमवार को वायु गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 119 दर्ज किया गया, जो 9 अक्टूबर, 2025 के बाद सबसे कम है। 119 AQI को हवा की मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। यह रविवार की तुलना में 56 अंक की गिरावट को दर्शाता है।
एनसीआर में शहरों की स्थिति
एनसीआर में फरीदाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां AQI 142 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। वहीं, अन्य शहरों में स्थिति इस प्रकार रही:
-
गुरुग्राम: 129 AQI
-
ग्रेटर नोएडा: 117 AQI
-
गाजियाबाद: 107 AQI
-
नोएडा: 100 AQI, यहां हवा सबसे साफ और संतोषजनक रही।
हवा की दिशा और गति
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सोमवार को हवा उत्तर से उत्तर-पश्चिम दिशा में 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चली। अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 4250 मीटर रही, जबकि वेंटिलेशन इंडेक्स 30,000 मीटर प्रति वर्ग सेकंड दर्ज किया गया।
PM2.5 और PM10 का स्तर
शाम छह बजे हवा में PM10 की मात्रा 107.2 माइक्रोग्राम/घन मीटर और PM2.5 की मात्रा 41.3 माइक्रोग्राम/घन मीटर दर्ज की गई। CPCB का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार तक हवा इसी मध्यम श्रेणी में बनी रहेगी।
ग्रेप 1 चरण समाप्त
इसके अलावा, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CQM) ने दिल्ली-एनसीआर में लागू ग्रेप 1 चरण को तुरंत प्रभाव से हटा दिया है। यह चरण 14 अक्टूबर, 2025 से लागू था।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.