मेरठ में लगे 'पलायन' के पोस्टर, सेटबैक नियम को लेकर बढ़ा विरोध

मेरठ। सेंट्रल मार्केट प्रकरण को लेकर सेक्टर-2 के निवासियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। स्थिति तब और चर्चा में आ गई जब क्षेत्र के कई घरों और दीवारों पर स्थानीय लोगों ने “पलायन” से जुड़े पोस्टर लगा दिए। इससे पूरे इलाके में माहौल तनावपूर्ण और चर्चाओं से भरा नजर आ रहा है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन द्वारा प्रस्तावित सेटबैक नियम उनके लिए गंभीर परेशानी खड़ी कर सकता है। उनका दावा है कि सेक्टर-2 में अधिकतर मकान पहले से ही छोटे दायरे में बने हुए हैं, ऐसे में नियम लागू करना व्यवहारिक रूप से संभव नहीं होगा।
लोगों के अनुसार यदि सेटबैक नियम लागू किया गया तो किसी के घर का बाथरूम प्रभावित होगा तो किसी का ड्राइंग रूम हटाना पड़ेगा। इससे मकानों की उपयोगिता काफी हद तक खत्म हो जाएगी और लोगों को अपने घर छोड़ने की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
निवासियों ने सवाल उठाते हुए कहा कि वर्षों की मेहनत से बनाए गए घरों में यदि तोड़फोड़ होती है तो उनके पास रहने का विकल्प ही नहीं बचेगा। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि इस मुद्दे पर पुनर्विचार किया जाए और कोई ऐसा समाधान निकाला जाए जिससे लोगों को बेघर न होना पड़े।
फिलहाल क्षेत्र में लगे पलायन के पोस्टर चर्चा का विषय बने हुए हैं और स्थानीय लोग पूरे मामले को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.