पश्चिम विहार में जिम के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग के बदमाश ने ली जिम्मेदारी

पश्चिम विहार ईस्ट इलाके में सोमवार देर रात एक जिम के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि इस वारदात में कोई घायल नहीं हुआ। शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना के पीछे रंगदारी का मामला हो सकता है।
बताया जा रहा है कि लॉरेंस विश्नोई गिरोह से जुड़े एक बदमाश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। घटना की पुष्टि बाहरी जिले के पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने की है।
पुलिस के अनुसार, रात करीब 11 बजे पश्चिम विहार स्थित आउटर रिंग रोड पर आरके फिटनेस जिम में गोली चलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि दो बाइक सवार बदमाशों ने जिम के बाहर गोलियां चलाईं और फरार हो गए। घटनास्थल से एक खाली खोखा बरामद किया गया है।
फिलहाल पुलिस जिम मालिक से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.