दिल्लीवालों को बड़ी राहत, पानी के बिल पर 100% सरचार्ज माफी की डेडलाइन बढ़ी; जानें नई तारीख

HIGHLIGHTS
- दिल्ली जल बोर्ड ने LPSC छूट योजना की अवधि बढ़ा दी है।
- अब योजना का लाभ 31 मार्च 2027 तक लिया जा सकता है।
- समय पर पानी का बिल जमा नहीं करने वालों पर सरचार्ज और जुर्माना लगाया जा रहा है।
नई दिल्ली। दिल्लीवासियों को रेखा सरकार ने एक बार फिर राहत दी है। दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) ने 100 प्रतिशत लेट पेमेंट सरचार्ज (LPSC) छूट योजना को 31 मार्च 2027 तक बढ़ा दिया है।
लाखों लोगों को मिलेगी राहत
राजधानी दिल्ली में ऐसे लाखों लोग हैं, जिन्होंने अभी तक अपना पानी का बिल जमा नहीं किया है। समय पर पानी का बिल जमा नहीं करने के कारण उन पर सरचार्ज और जुर्माना लगाया जा रहा है। सरकार ने लोगों पर बढ़ रहे इसी अतिरिक्त बोझ को कम करने के लिए योजना की अवधि 31 मार्च 2027 तक बढ़ा दी है।
सरकार ने दिया शानदार मौका
दिल्ली में यह योजना पहले भी लागू की गई थी, लेकिन लाखों लोगों ने इसका लाभ नहीं उठाया। सरकार चाहती है कि जिन लोगों ने पहले इस योजना का फायदा नहीं लिया, वे अब इसका लाभ उठा सकें। इसके तहत अतिरिक्त चार्ज पर 100 प्रतिशत तक की छूट मिल सकती है।
मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने दी जानकारी
दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) के माध्यम से इसकी जानकारी दी है। अब उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठाकर अपना बकाया बिल जमा करा सकते हैं।
सरकार की ओर से कहा गया है कि अगर आपका पानी का बिल बकाया है, तो उसे बढ़ने न दें। इस मौके का फायदा उठाकर अपना बकाया बिल चुका दें।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.