नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती 25 दिसंबर 2025 को 100 अटल कैंटीन स्थापित करने का जो संकल्प लिया गया था, उसे उनकी पुण्यतिथि पर पूरा कर दिया गया है।
पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का उद्घाटन किया और उन्हें दिल्लीवासियों की सेवा के लिए समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि इन 100 अटल कैंटीनों के माध्यम से अब प्रतिदिन करीब एक लाख श्रमिकों और जरूरतमंद परिवारों को महज पांच रुपये में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
सरकार ने एक और वादा पूरा किया: CM रेखा गुप्ता
रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्लीवासियों से किया गया एक और वादा उनकी सरकार ने पूरा कर दिया है। इस अवसर पर सांसद मनोज तिवारी, कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, विधायक सूर्य प्रकाश खत्री सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
यह पहल गरीबों और मजदूर वर्ग को सस्ता और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। अटल कैंटीन योजना वाजपेयी जी की स्मृति को समर्पित है और दिल्ली सरकार इसे सेवा का माध्यम बना रही है।
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.