लखनऊ एयरपोर्ट पर 6 करोड़ की विदेशी ड्रग्स बरामद

लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बैंकॉक से आए एक यात्री के पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है। पकड़े गए पदार्थ की पहचान हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) के रूप में हुई है, जिसका कुल वजन 6.23 किलोग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 6.23 करोड़ रुपये बताई गई है।
सूत्रों के अनुसार, कस्टम विभाग को पहले से ही इस तस्करी की सूचना मिली थी। सोमवार रात करीब 11:10 बजे बैंकॉक से आई AirAsia की फ्लाइट के यात्रियों पर विशेष निगरानी रखी गई। संदेह के आधार पर सहारनपुर के देवबंद निवासी शनावर को ग्रीन चैनल के पास रोका गया और उसके सामान की जांच की गई।
तलाशी में उसके बैग से सात पारदर्शी वैक्यूम-पैक पाउच बरामद हुए, जिनमें हाइड्रोपोनिक वीड छिपाकर लाया गया था। कस्टम अधिकारियों ने तुरंत इसकी सूचना सरोज़िनी नगर पुलिस को दी।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी यह भी पता लगाने में जुटे हैं कि इस तस्करी के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.