यूपी में माताओं-बहनों के लिए फ्री बस यात्रा, 27 से 29 अगस्त तक मिलेगा लाभ

HIGHLIGHTS
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विशेष बसों को हरी झंडी दिखाई।
- मुफ्त यात्रा की सुविधा 27 अगस्त सुबह 6 बजे से शुरू होगी।
- यह सुविधा 29 अगस्त की मध्यरात्रि तक उपलब्ध रहेगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की माताओं, बेटियों और बहनों को खास तोहफा दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम और सिटी बसों में 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की मध्यरात्रि तक निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी।
निगम की बसों में महिला यात्री अपने एक सहयोगी के साथ मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ का शुभारंभ किया और विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं ने निशुल्क यात्रा की।
महिलाओं के साथ ली सेल्फी
बुधवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बारिश के बीच विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बसों में बैठी महिलाओं ने इस उपहार के लिए हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। इसके जवाब में सीएम योगी ने भी हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। इस दौरान उन्होंने बस में सफर कर रही महिलाओं के साथ सेल्फी भी ली।
मुख्यमंत्री ने महिलाओं को दिए स्मार्ट कार्ड
रक्षाबंधन से पहले आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना के तहत 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को स्मार्ट कार्ड दिए। सीएम ने इन महिलाओं को उपहार के तौर पर बैग, साड़ी और मिठाई भी दी।
मुख्यमंत्री ने महिलाओं से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। सीएम के हाथों उपहार पाने वाली महिलाओं में राजरानी, गणेश देवी, कलावती, मिठाना, प्रभुदेई, शम्मी, शांति देवी, मंजूलता, शिवकली, द्रौपदी और मीरा आदि शामिल रहीं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.