नेपाल में भूस्खलन से बढ़ा नारायणी नदी का जलस्तर, कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट

HIGHLIGHTS
- नेपाल की त्रिशूल नदी में भूस्खलन की घटना सामने आई।
- नारायणी नदी का जलस्तर बढ़ने से खतरा बढ़ा।
- बिहार के बगहा पुलिस ने अलर्ट जारी किया।
नेपाल में त्रिशूल नदी में भूस्खलन के बाद नारायणी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इससे नदी के दूसरी तरफ बसे गांवों में बाढ़ का खतरा गंभीर हो गया है। बिहार के बगहा पुलिस ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है।
कुशीनगर जिला प्रशासन ने मरचहवा, शिवपुर समेत अन्य गांवों को खाली कराने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए घोषणाएं कराई जा रही हैं। अगले दो घंटे में नारायणी नदी का जलस्तर और बढ़ने की संभावना जताई गई है। बाढ़ खंड ने कर्मचारियों को सतर्क कर दिया है और बंधों की निगरानी बढ़ा दी गई है। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि भूस्खलन के कारण सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा गया है।
अधिकारियों का दौरा
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए रवाना हुए। दोनों अधिकारियों ने खड्डा विकास खंड के ग्राम शिवपुर पहुंचकर लोगों को सतर्क किया।
बाढ़ की आशंका को देखते हुए दोनों अधिकारी स्वयं गांवों में पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों से सुरक्षित रहने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.