मुजफ्फरनगर: बेलडा गांव में निकला मुहम्मदी ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, शांतिपूर्ण संपन्न

HIGHLIGHTS
- जुलूस सुबह 9 बजे लतीफी मस्जिद से शुरू हुआ।
- दोपहर 1 बजे जुलूस का समापन मस्जिद पर हुआ।
- बाजार, डाखाना चौक और होली चौक से होकर गुजरा जुलूस।
मुजफ्फरनगर। बेलडा गांव में मुहम्मदी ईद मिलादुन्नबी का जुलूस उत्साह के साथ निकाला गया। सुबह 9 बजे शुरू हुआ जुलूस दोपहर 1 बजे तक चला और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
जुलूस लतीफी मस्जिद से शुरू होकर बाजार, डाखाना चौक, होली चौक और जनता इंटर कॉलेज वाले रास्ते से होते हुए बस स्टैंड पहुंचा। इसके बाद जुलूस वापस मस्जिद पहुंचकर समाप्त हुआ। रास्ते में जगह-जगह जुलूस का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
बस स्टैंड पर मौलाना अजीम ने तकरीर की। उन्होंने पैगंबर मुहम्मद साहब के जीवन और उनकी शिक्षाओं के बारे में जानकारी दी। जुलूस के दौरान नवयुवकों ने विभिन्न करतब भी दिखाए।
जुलूस में लुप्तूरहमान, शमीम, हाजी हनीफ, हाजी नाजिस, मौलाना नाजिम, मौलाना नुर मोहम्मद, इरफान, इस्लाम, नदीम, जमाल, आसिफ, रिजवान, अली खान, सुलेमान, फैज, रजाऊल, वकील, नवाब और महराज सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
चौकी इंचार्ज सपन चौधरी ने अपनी पूरी टीम के साथ जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं की ग्रामीणों ने सराहना की। इसके चलते जुलूस बिना किसी बाधा के शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.