महिलाओं ने फ्री बस सेवा पर जताया सीएम योगी का आभार, बोलीं- अब किसी पर निर्भर नहीं रहना होगा

HIGHLIGHTS
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में योजना का शुभारंभ किया।
- कार्यक्रम इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित किया गया।
- रक्षाबंधन पर 27, 28 और 29 अगस्त को विशेष सुविधा मिलेगी।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए बुधवार को मुफ्त बस सेवा की शुरुआत की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ किया।
लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं से बातचीत की और इस फैसले को लेकर उनकी प्रतिक्रिया जानी। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अगर आप लोग अच्छी सरकार चुनेंगी तो सुविधाएं भी अच्छी मिलेंगी।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर 27, 28 और 29 अगस्त को महिलाओं को अपने एक सहयात्री के साथ निशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके बाद 60 वर्ष से अधिक उम्र की हर महिला को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी जाएगी।
उन्नाव से कार्यक्रम में पहुंचीं सुनीता अवस्थी ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की घोषणा पर मुख्यमंत्री योगी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हम यही चाहते हैं कि आपकी सरकार बार-बार आए।
उन्नाव की ही पुष्पा ने मुख्यमंत्री योगी के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि अब वह आराम से बस यात्रा कर सकेंगी और उन्हें किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
लखनऊ की ऊषा पाल ने कहा कि वह हाउसवाइफ हैं और सरकार का यह निर्णय महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
सीतापुर की रीता सक्सेना ने कहा कि इस सुविधा से अब जब भी लखनऊ या अयोध्या जाना होगा, तो आसानी से जा सकेंगी। उन्हें परिवार पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
लायका खातून ने भी मुख्यमंत्री योगी के फैसले की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस निर्णय के लिए किस तरह शुक्रिया अदा करें, यह समझ नहीं आ रहा। उन्होंने इसे महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.