मुजफ्फरनगर में सामूहिक विवाह योजना का भव्य आयोजन, 242 जोड़े बने जीवनसाथी

मुजफ्फरनगर। जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 242 जोड़ों ने एक साथ विवाह किया। इन समारोहों का आयोजन मधुर मिलन बैंक्वेट हॉल (नई मंडी), पुरकाजी के हैरीटेज वेंकट हॉल और चरथावल ब्लॉक में किया गया, जहाँ भव्य मंडप सजाए गए।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, चरथावल ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
नई मंडी के मधुर मिलन बैंक्वेट हॉल में मोरना, शाहपुर, बुढ़ाना, खतौली ब्लॉक और नगर पालिका खतौली के कुल 56 जोड़ों का विवाह हुआ। इनमें मोरना से 22, शाहपुर से 10, बुढ़ाना से 16, खतौली ब्लॉक से 3 और नगर पालिका खतौली से 5 जोड़े शामिल थे। इस समूह में हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्मों के जोड़े शामिल थे।
चरथावल ब्लॉक में 91 जोड़ों की शादी संपन्न हुई, जिसमें 61 हिंदू और 30 मुस्लिम जोड़े थे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने नवविवाहित जोड़ों के उज्ज्वल भविष्य और सुख-समृद्धि की कामना की।
पुरकाजी के हैरीटेज वेंकट हॉल में 95 जोड़ों की शादी आयोजित हुई, जहां भी मंत्री अनिल कुमार ने नवविवाहितों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर चरथावल ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर, संजय राठी, मनोज कश्यप, गौरव चौधरी, जसवीर, पुरकाजी ब्लॉक प्रमुख मालती रानी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमला देवी, अजय पवार, विशांक त्यागी, धीर सिंह प्रधान, मनोज चौहान, अमित गोयल और निशु चौधरी सहित कई अधिकारी और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.