इजरायल-ईरान संघर्ष के बाद खाड़ी देशों में हवाई क्षेत्र बंद, उड़ानों पर व्यापक असर

ईरान पर इजरायल के हमलों के बाद खाड़ी और मध्यपूर्वी देशों ने अपने हवाई क्षेत्र को सुरक्षित कारणों से बंद कर दिया है। कतर, कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अधिकारियों ने इस कदम की पुष्टि की। यह निर्णय ईरान में हुए विस्फोट और इजरायल की संभावित सैन्य कार्रवाई के बाद लिया गया है।
UAE में आंशिक और अस्थायी हवाई क्षेत्र बंद
संयुक्त अरब अमीरात के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (GCAA) ने एहतियातन अपने हवाई क्षेत्र को आंशिक रूप से बंद करने की घोषणा की। अधिकारियों ने कहा कि यह निर्णय सुरक्षा और परिचालन जोखिम का मूल्यांकन करने के बाद लिया गया। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी एयरलाइंस से लगातार अपडेट लें। एयरलाइंस को निर्देश दिया गया है कि जहां आवश्यक हो, वहां यात्रियों को ठहरने और अन्य सुविधाएं मुहैया कराएं।
कुवैत और इराक ने भी हवाई क्षेत्र बंद किया
कुवैत नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है। इस फैसले के साथ यह स्पष्ट नहीं किया गया कि कब इसे फिर से खोला जाएगा। इसी तरह, इराक ने भी हवाई क्षेत्र बंद करने की घोषणा की और एरबिल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सभी उड़ानों को अगले आदेश तक रोक दिया गया।
ईरान ने छह घंटे के लिए एयरस्पेस पूरी तरह बंद किया
तेहरान में हुई सिलसिलेवार विस्फोटों के बाद ईरानी नागरिक उड्डयन संगठन ने छह घंटे के लिए अपने हवाई क्षेत्र को पूरी तरह बंद कर दिया। ईरानी मीडिया ने लगातार हवाई हमलों की सूचना दी, जबकि इज़राइल ने ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू करने की पुष्टि की।
प्रभावित उड़ानों और एयरलाइंस
खाड़ी और मध्यपूर्वी एयरस्पेस बंद होने के कारण कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं। प्रमुख एयरलाइंस और रूट्स पर प्रभाव इस प्रकार है:
-
Iberia Express: तेल अवीव – केवल शनिवार की उड़ान
-
Virgin Atlantic: लंदन–दुबई (इराकी एयरस्पेस से बचाव)
-
Air France: तेल अवीव और बेरूत – 28 फरवरी
-
KLM: एम्स्टर्डम–तेल अवीव – शनिवार
-
Wizz Air: इज़राइल, दुबई, अबू धाबी, अम्मान – 7 मार्च तक
-
Air India: मिडिल ईस्ट के सभी गंतव्य; दिल्ली-तेल अवीव डायवर्ट
-
Turkish Airlines: लेबनान, सीरिया, इराक, ईरान, जॉर्डन – 2 मार्च तक
-
Qatar Airways: सभी उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित
-
अन्य एयरलाइंस जैसे Emirates, flydubai, Japan Airlines, Swiss, Lufthansa और Indigo भी प्रभावित
बहरीन में मिसाइल हमले की पुष्टि
बहरीन के राष्ट्रीय संचार केंद्र ने कहा कि देश के भीतर कुछ स्थानों पर मिसाइल हमलों का निशाना बनाया गया। रिपोर्ट के अनुसार, पांचवें बेड़े की एक सेवा सुविधा पर हमला हुआ, जिसे राज्य की संप्रभुता का उल्लंघन बताया गया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.