गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की फरलो, 17वीं बार जेल से बाहर आया रेप का दोषी

HIGHLIGHTS
- टोयोटा लैंड क्रूजर से सिरसा के लिए रवाना हुआ।
- हनीप्रीत और अन्य लोग भी उसके साथ मौजूद रहे।
- 27 मई को उसे एक महीने की पैरोल मिली थी।
रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा राम रहीम मंगलवार सुबह 17वीं बार 21 दिन की फरलो पर बाहर आ गया। यह इस साल की उसकी आखिरी फरलो है। सुबह करीब छह बजे वह टोयोटा लैंड क्रूजर से हनीप्रीत और अन्य लोगों के साथ सिरसा के लिए रवाना हुआ।
इससे पहले 27 मई को राम रहीम को एक महीने की पैरोल मिली थी। उसने यह अवधि सिरसा डेरे में बिताई थी।
पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने 2017 में साध्वी यौन उत्पीड़न मामले में राम रहीम को दोषी ठहराया था। इसके बाद से वह सुनारिया जेल में बंद है।
सोमवार को प्रदेश सरकार ने उसकी 21 दिन की फरलो मंजूर की। देर रात मुख्यालय से जेल अधीक्षक राय सिंह के पास इससे संबंधित कागजात पहुंच गए। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच राम रहीम का काफिला सिरसा के लिए रवाना हुआ।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.