गुरुग्राम में GD गोयनका यूनिवर्सिटी में आतंकी होने की सूचना से मचा हड़कंप

HIGHLIGHTS
- सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें यूनिवर्सिटी परिसर में पहुंचीं।
- परिसर के साथ आसपास के रास्तों और महत्वपूर्ण स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई।
- पुलिस ने रातभर सूचना की पुष्टि के लिए जांच की।
सोहना (गुरुग्राम)। गुरुग्राम के सोहना स्थित जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी परिसर में रात के समय आतंकवादी होने की सूचना मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए यूनिवर्सिटी परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। देर रात तक पुलिस की कई टीमें संदिग्ध गतिविधियों की जांच में जुटी रहीं।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
पुलिस को रात में यूनिवर्सिटी परिसर में आतंकवादी होने की सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई और पुलिस बल को मौके पर भेजा गया।
पुलिस ने यूनिवर्सिटी परिसर के साथ-साथ आसपास के रास्तों और महत्वपूर्ण स्थानों पर भी निगरानी बढ़ा दी। पुलिसकर्मी रातभर सूचना की पुष्टि करने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने में जुटे रहे।
आपत्तिजनक गतिविधि की पुष्टि नहीं
पुलिस ने परिसर में आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर भी नजर रखी। हालांकि, देर रात तक की जांच में किसी आतंकवादी के मिलने या किसी तरह की आपत्तिजनक गतिविधि की पुष्टि नहीं हुई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सूचना की गंभीरता को देखते हुए एहतियात के तौर पर तत्काल कार्रवाई की गई। पूरे घटनाक्रम के दौरान यूनिवर्सिटी और आसपास के क्षेत्र में लोगों के बीच दहशत का माहौल बना रहा।
पुलिस सूचना के स्रोत और उसके पीछे की वास्तविकता की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.