हरियाणा सरकार का न्यू ईयर गिफ्ट, 34 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन

चंडीगढ़। नए साल की शुरुआत हरियाणा के प्रशासनिक अमले के लिए बड़ी सौगात लेकर आई है। राज्य सरकार ने विभिन्न बैचों के कुल 34 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की है। पदोन्नत अधिकारियों की सूची अलग-अलग वेतनमान और ग्रेड में जारी की गई है।
1996 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्यामल मिश्रा को मुख्य सचिव ग्रेड (पे मैट्रिक्स लेवल-17) में प्रोन्नत किया गया है। पदोन्नति के बाद भी वे अपने वर्तमान पद और जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहेंगे।
इसके अलावा, 2001 बैच के चार अधिकारियों को हायर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड (लेवल-15) में पदोन्नति मिली है। इस सूची में विजय सिंह दहिया और अमनीत पी. कुमार शामिल हैं। वहीं, केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर तैनात विकास गुप्ता और पंकज यादव को परफार्मा पदोन्नति दी गई है।
2010 बैच के पांच आईएएस अधिकारियों को सुपर टाइम स्केल (लेवल-14) में प्रोन्नत किया गया है। इनमें प्रभजोत सिंह, राजनारायण कौशिक, जितेंद्र कुमार और हेमा शर्मा के नाम शामिल हैं। केंद्र में प्रतिनियुक्ति के चलते डॉ. गरिमा मित्तल को परफार्मा प्रमोशन प्रदान किया गया।
इसी क्रम में 2013 बैच के आठ अधिकारियों को सिलेक्शन ग्रेड (लेवल-13) में पदोन्नति मिली है। इनमें पार्थ गुप्ता, अजय कुमार, प्रदीप दहिया, संगीता तेतरवाल, मनदीप कौर, प्रतिमा चौधरी और वीरेंद्र कुमार दहिया शामिल हैं, जबकि निशांत कुमार यादव को केंद्र में तैनाती के कारण परफार्मा पदोन्नति दी गई है।
2017 बैच के नौ आईएएस अधिकारियों को जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड (लेवल-12) में प्रोन्नत किया गया है। इस सूची में विश्राम कुमार मीणा, स्वप्निल रविंद्र पाटिल, साहिल गुप्ता, डॉ. वैशाली शर्मा, महाबीर प्रसाद, महेंद्र पाल, सतपाल शर्मा, अमरदीप सिंह और सुशील कुमार के नाम शामिल हैं।
वहीं, 2022 बैच के सात अधिकारियों को सीनियर टाइम स्केल (लेवल-11) में पदोन्नति दी गई है। इनमें अंकित कुमार चैकसे, अंजली श्रोत्रिया, अर्पित सांगल, ज्योति, डॉ. राहुल, शाश्वत सांगवान और उत्सव आनंद शामिल हैं।
सरकार की इस पदोन्नति प्रक्रिया को प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.