‘दंगल गर्ल’ बबीता फोगाट बनीं मां, शिवरात्रि के दिन आई नन्ही परी

HIGHLIGHTS
- बबीता फोगाट ने शिवरात्रि के दिन बेटी को जन्म दिया।
- यह उनके परिवार की दूसरी संतान है।
- जनवरी 2021 में उनके बेटे का जन्म हुआ था।
‘दंगल गर्ल’ के नाम से पहचान बनाने वाली अंतरराष्ट्रीय पहलवान और भाजपा नेता बबीता फोगाट मां बन गई हैं। उन्होंने शिवरात्रि के पावन अवसर पर एक बेटी को जन्म दिया है। यह बबीता फोगाट और उनके परिवार की दूसरी संतान है। इससे पहले जनवरी 2021 में उनके बेटे का जन्म हुआ था।
बबीता फोगाट ने इस खुशी को साझा करते हुए कहा, “महादेव की कृपा देखिए, आज शिवरात्रि के इस पवित्र दिन पर मेरे जीवन में एक नन्ही परी, पार्वती स्वरूप बेटी का आगमन हुआ है।”
साल 2019 में हुई थी शादी
बबीता फोगाट की शादी वर्ष 2019 में पहलवान विवेक सुहाग के साथ हुई थी। वह कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। फिल्म ‘दंगल’ में उनके जीवन पर आधारित किरदार ने उन्हें देशभर में पहचान दिलाई थी। फिलहाल बबीता फोगाट राजनीति में सक्रिय हैं।
बबीता और विवेक को परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों की ओर से लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.