पानीपत में ट्रेन के इंजन में शॉर्ट सर्किट, डेढ़ घंटे तक प्लेटफॉर्म पर खड़ी रही ट्रेन

HIGHLIGHTS
- रविवार सुबह करीब 8 बजे इंजन में आई समस्या
- लोको पायलट ने रेलवे कंट्रोल रूम को दी सूचना
- रेलवे अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची
पानीपत। चंडीगढ़ से दिल्ली की ओर नए कोच लेकर जा रही ट्रेन के इंजन में रविवार सुबह करीब 8 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। इसके बाद इंजन से धुआं निकलने लगा। धुआं दिखाई देने पर लोको पायलट ने तत्काल रेलवे कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और इंजन की जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि इंजन में सर्किट के कारण धुआं निकला था। स्थिति गंभीर नहीं होने की पुष्टि के बाद रेलवे अधिकारियों और यात्रियों ने राहत की सांस ली। तकनीकी टीम ने इंजन की जांच की, जिसमें तकनीकी खराबी सामने आने के बाद इंजन फेल हो गया।
इंजन में खराबी के चलते नए कोच लेकर जा रही ट्रेन करीब डेढ़ घंटे तक जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी रही। ट्रेन के खड़े रहने से जंक्शन पर रेल परिचालन प्रभावित हुआ। इस दौरान दूसरी ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर लिया गया, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो और ट्रेनों का संचालन जारी रखा जा सके।
स्टेशन अधीक्षक मनीष शर्मा ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण समस्या आई है। उन्होंने कहा कि दूसरा इंजन रास्ते में है और उसके पहुंचने के बाद ट्रेन को रवाना किया जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.