हिमाचल: नई दिल्ली में पीएम मोदी से मिले राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने हिमाचल में चलाए जा रहे नशामुक्त अभियान और प्रदेश से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को बताया कि राजभवन के नेतृत्व में नशा-रोधी प्रयासों को जन-आंदोलन का रूप दिया जा रहा है। इसमें शैक्षणिक संस्थान, पुलिस प्रशासन, स्वयंसेवी संगठन, स्थानीय निकाय और समुदायों को सक्रिय रूप से शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि युवाओं और आम नागरिकों की बढ़ती भागीदारी इस अभियान की सफलता की कुंजी है।
इसके अलावा, राज्यपाल ने टीबी-मुक्त हिमाचल अभियान की प्रगति और विभिन्न जिलों में चल रहे जागरूकता कार्यक्रमों, स्क्रीनिंग गतिविधियों तथा स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के प्रयासों की जानकारी दी।
बैठक के दौरान हिमाचल से जुड़े विकासात्मक और जनकल्याण संबंधी मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इसमें प्रदेश की आधारभूत संरचना, कल्याणकारी योजनाओं और अन्य जनसरोकार से जुड़े विषय शामिल थे। राज्यपाल ने कहा कि केंद्र सरकार का निरंतर सहयोग हिमाचल के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
राज्यपाल शुक्ल ने प्रधानमंत्री के साथ संवाद को अत्यंत सार्थक बताया और उनके मार्गदर्शन तथा हिमाचल प्रदेश के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.