आज का राशिफल: 2 जनवरी 2026

नव वर्ष 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार के लिए दैनिक राशिफल के अनुसार मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, धनु, मकर और कुंभ राशि के लोगों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। जानिए सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
मेष
आज खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा। प्रेम संबंधों में आपसी समझ बढ़ेगी और विरोधियों से पहले ही सफलता मिल सकती है। प्रयासों में निरंतरता बनाए रखें।
शुभ रंग: पीच | लकी नंबर: 3
वृषभ
सकारात्मक दृष्टिकोण से काम करने का दिन है। रुकावटें आएंगी, लेकिन सफलता के लिए निरंतर प्रयास जरूरी हैं। साहित्य, कला और लेखन से जुड़े लोग विशेष लाभ उठा सकते हैं।
शुभ रंग: क्रीम | लकी नंबर: 9
मिथुन
दोपहर के बाद परिस्थितियां अनुकूल होंगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और व्यवसाय में बड़े सौदे होने की संभावना है। लंबी दूरी की यात्रा लाभदायक रहेगी।
शुभ रंग: ब्राइट व्हाइट | लकी नंबर: 7
कर्क
स्थिति को संभालना आसान नहीं रहेगा। उच्च अधिकारियों की मदद लेना पड़ सकता है। खर्चों में संतुलन बनाए रखें और किसी पर अंधविश्वास न करें। वाहन सावधानी से चलाएं।
शुभ रंग: येलो | लकी नंबर: 2
सिंह
आज बिना ज्यादा प्रयास के ही काम पूरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। विनम्रता और शीघ्र निर्णय से नए संपर्क और व्यवसायिक अवसर बनेंगे।
शुभ रंग: ऑरेंज | लकी नंबर: 9
कन्या
सतर्कता और सूझबूझ से आगे बढ़ें। विरोधियों पर नजर रखें और प्रतिस्पर्धा में अति जोखिम से बचें। परिवारिक आर्थिक जिम्मेदारियों में वृद्धि हो सकती है।
शुभ रंग: ब्लू | लकी नंबर: 8
तुला
नियमों का पालन करें और अधिकारियों के साथ विवाद से बचें। तकनीकी क्षेत्र में बदलाव या नई व्यवस्थाएं मिल सकती हैं। पुराने रिश्तों में पुनः आकर्षण महसूस होगा।
शुभ रंग: व्हाइट | लकी नंबर: 2
वृश्चिक
आशंका पर आधारित निर्णय न लें। पुराने अनुबंध परेशानी का कारण बन सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलने से मनोबल मजबूत होगा।
शुभ रंग: रेड | लकी नंबर: 1
धनु
प्रेम और सहयोग पर ध्यान दें। शिक्षा और कैरियर में मेहनत का परिणाम मिलेगा। नई नौकरी के अवसर सामने आ सकते हैं।
शुभ रंग: ग्रे | लकी नंबर: 6
मकर
मेहनत का फल आने में समय लगेगा। समूह में निर्णय लें और मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: कॉपर | लकी नंबर: 5
कुंभ
भाग्य का समर्थन मिलेगा। संतान से शुभ समाचार और यात्रा के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव आएगा।
शुभ रंग: स्काई ब्लू | लकी नंबर: 8
मीन
छोटे कार्यों की अधिकता व्यस्त रख सकती है। परिवार और भावनात्मक रिश्तों में समय देना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। न्यायालय संबंधी मामलों में सतर्क रहें।
शुभ रंग: गोल्डन | लकी नंबर: 4
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.