रालोद कार्यालय में अहम बैठक, मुख्यमंत्री योगी और जयंत चौधरी के आगमन की तैयारियां

मुजफ़्फ़रनगर में राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) कार्यालय में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें 13 अप्रैल को नुमाइश ग्राउंड में प्रस्तावित रोजगार मेला और जनसभा की तैयारियों पर विचार-विमर्श हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी संयुक्त रूप से शामिल होंगे।
जिलाध्यक्ष संजय राठी ने कहा कि पार्टी पूरे जिले से बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करेगी। कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने और कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया गया है। आसपास के ग्रामीण इलाकों से लोगों को ट्रैक्टर-ट्रॉली और बसों के माध्यम से कार्यक्रम स्थल तक लाया जाएगा।
बैठक में मुख्य अतिथि और क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने कहा कि मुजफ़्फ़रनगर हमेशा से रालोद का मजबूत गढ़ रहा है। भाजपा के साथ गठबंधन के चलते पार्टी की ताकत और बढ़ी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष के संयुक्त आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी मेहनत करें।
बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान ने संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम संगठन की ताकत दिखाने का भी अवसर है।
बैठक का संचालन पूर्व युवा जिलाध्यक्ष विदित मलिक ने किया। इस अवसर पर प्रभात तोमर, धर्मवीर बालियान, योगराज सिंह, नूरसलीम राणा, उमादत्त शर्मा, विकास कादियान, डॉ. राजीव बालियान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.