दिल्ली-एनसीआर में महंगाई का झटका, सीएनजी फिर हुई महंगी

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में आम लोगों पर महंगाई का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हाल ही में कई बार इजाफा होने के बाद अब सीएनजी उपभोक्ताओं को भी बड़ा झटका लगा है। गैस कंपनियों ने सीएनजी के दाम में फिर बढ़ोतरी कर दी है।
नई दरों के अनुसार दिल्ली में सीएनजी अब 81.09 रुपये प्रति किलो की कीमत पर मिलेगी। इससे पहले इसकी कीमत 80.09 रुपये प्रति किलो थी। यानी इस बार प्रति किलो एक रुपये का इजाफा किया गया है।
पिछले 10 दिनों के भीतर पेट्रोल और डीजल के दामों में तीन बार बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं सीएनजी की कीमतों में भी यह लगातार तीसरी बढ़ोतरी मानी जा रही है। ईंधन की बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि सीएनजी महंगी होने से अब सार्वजनिक परिवहन, ऑटो और कैब सेवाओं का किराया भी बढ़ सकता है। इससे रोजाना यात्रा करने वाले लोगों की परेशानी और बढ़ने की आशंका है।
दिल्ली-एनसीआर में बड़ी संख्या में लोग सीएनजी वाहनों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से वाहन चालकों और परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों में चिंता बढ़ती दिखाई दे रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.