ब्रिक्स बैठक में शामिल होने भारत आ सकते हैं ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची

भारत में 14 और 15 मई को आयोजित होने वाली ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इस अहम बैठक में पश्चिम एशिया में जारी तनावपूर्ण परिस्थितियों और क्षेत्रीय संकट के समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा होने की उम्मीद है।
सूत्रों के मुताबिक, हालांकि अराघची की यात्रा को लेकर पहले कुछ संशय बना हुआ था, लेकिन अब माना जा रहा है कि ईरान की ओर से भारत को संकेत दे दिए गए हैं कि यह दौरा फिलहाल उनके आधिकारिक कार्यक्रम का हिस्सा है।
ब्रिक्स बैठक में रूस की ओर से विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव अपनी भागीदारी की पुष्टि पहले ही कर चुके हैं। वहीं दूसरी ओर, चीन के विदेश मंत्री वांग यी के शामिल होने की संभावना कम मानी जा रही है।
जानकारी के अनुसार, ब्रिक्स बैठक की तारीखें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के प्रस्तावित शिखर सम्मेलन के साथ मेल खा रही हैं। ऐसे में वांग यी की उस बैठक में मौजूदगी को प्राथमिकता दी जा रही है, जिसके कारण उनके भारत दौरे पर संशय बना हुआ है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.