के. कविता ने लॉन्च की नई पार्टी, नाम रखा ‘तेलंगाना राष्ट्र सेना’

तेलंगाना की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी और पूर्व बीआरएस नेता के. कविता ने शनिवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी का औपचारिक ऐलान कर दिया। हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी का नाम ‘तेलंगाना राष्ट्र सेना’ (TRS) घोषित करते हुए इसका झंडा भी जारी किया।
पार्टी के लॉन्च के दौरान के. कविता ने कहा कि उनकी नई राजनीतिक पहल का उद्देश्य तेलंगाना के हितों और अधिकारों की रक्षा करना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह पार्टी राज्य के विकास को गति देने के साथ-साथ यहां की सांस्कृतिक पहचान और जनता की आकांक्षाओं की आवाज बनेगी।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम तेलंगाना की राजनीति में नए समीकरणों की शुरुआत कर सकता है, खासकर आगामी चुनावों को देखते हुए इसे एक महत्वपूर्ण राजनीतिक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
गौरतलब है कि कुछ महीने पहले के. कविता को बीआरएस से निलंबित कर दिया गया था, जिसके बाद से उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.