कुल्लू: शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने पर युवक ने लड़की के घर में लगाई आग

जिला कुल्लू के उपमंडल आनी की ग्राम पंचायत कुठेड़ में शुक्रवार रात एक युवक ने लड़की के परिवार के घर में आग लगा दी। गनीमत रही कि पड़ोसियों की सतर्कता के कारण परिवार सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा।
पहले दी थी धमकी
पीड़ित राजेश कुमार ने बताया कि पंकज शर्मा नामक युवक उनकी बेटी से शादी करने का दबाव डाल रहा था। जब परिवार ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया, तो आरोपी ने दो दिन पहले फोन पर धमकी दी थी। उसने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि उसकी शादी राजेश की बेटी से नहीं होगी, तो वह पूरे परिवार को घर में आग लगाकर खत्म कर देगा।
आग लगने पर बाल-बाल बची जानें
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात लगभग 10 बजे राजेश अपने परिवार के साथ सो रहे थे। आधे घंटे बाद अचानक घर की बाहरी दीवारों से आग की लपटें उठीं। पड़ोस में रहने वाली महिला ने आग देखी और शोर मचाया। आवाज सुनकर परिवार जागा और सुरक्षित बाहर निकल पाया।
आरोपी फरार
आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी गाड़ी में बैठकर फरार हो गया।
घर का काफी सामान जल गया
आग से घर का कीमती देवदार का लकड़ी का हिस्सा, कमरे में रखे सेब के बक्से, प्लास्टिक के किल्टे, ईंधन की लकड़ी और बिजली के मीटर की तारें जल गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी लुहरी की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.