लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद लोन दिल्ली बॉर्डर से गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने राजधानी के बॉर्डर पर लश्कर-ए-तैयबा का सक्रिय आतंकवादी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। शुरुआती जांच में पता चला है कि लोन बांग्लादेश में रहकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के निर्देश पर लश्कर का नया मॉड्यूल तैयार कर रहा था।
सुरक्षा बलों ने गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाकर लोन को पकड़ लिया। जांच में सामने आया है कि वह सीमा पार से मिल रहे आदेशों के मुताबिक भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के मिशन पर था। पूछताछ में एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में उसके कितने साथी सक्रिय हैं।
भारत विरोधी पोस्टरों का लगाया गया था भंडाफोड़
पुलिस ने बताया कि हाल ही में दिल्ली और दक्षिण भारत में लश्कर के नए मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ था। इस मॉड्यूल ने कई जगह भारत विरोधी पोस्टर लगाए थे। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने इस अभियान में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
11 साल की जेल काट चुका है लोन
शब्बीर अहमद लोन सुरक्षा एजेंसियों के लिए नया नाम नहीं है। वर्ष 2007 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे ए-47 और ग्रेनेड जैसे हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। उस समय उसके संबंध सीधे हाफिज सईद से जुड़े हुए पाए गए थे। लोन ने 2018 तक तिहाड़ जेल में 11 साल की सजा काटी और जेल से रिहा होने के बाद वह फिर से सक्रिय हो गया। बाद में उसने बांग्लादेश को अपने नए ठिकाने के रूप में चुनकर भारत विरोधी ऑपरेशंस संचालित करना शुरू किया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.