मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का लोगो, ड्रेस और फ्लैग का हुआ अनावरण

मेरठ स्थित मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय में बुधवार को विश्वविद्यालय का नया लोगो, ड्रेस और फ्लैग औपचारिक रूप से अनावरण किया गया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के अधिकारी और प्रशासनिक कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान यह भी जानकारी दी गई कि विश्वविद्यालय का ध्येय वाक्य ‘जय हिंद’ रखा गया है, जो देशभक्ति और अनुशासन की भावना को दर्शाता है।
सत्र 31 मई 2026 तक शुरू करने के निर्देश
विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार सुनील कुमार ने बताया कि शासन ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए हैं कि 31 मई 2026 तक खेल विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र प्रारंभ किया जाए।
तैयारियां जोर-शोर से जारी
रजिस्ट्रार ने कहा कि विश्वविद्यालय में आधारभूत संरचना, शैक्षणिक व्यवस्थाएं और आवश्यक सुविधाओं को तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है, ताकि समय पर सत्र शुरू किया जा सके।
खेल शिक्षा को नई दिशा
सुनील कुमार ने विश्वास जताया कि यह खेल विश्वविद्यालय प्रदेश और देश में खेल शिक्षा को नई दिशा देगा और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.