लखनऊ: 19,778 प्रीपेड मीटर की बत्ती बंद, पानी तक को तरसे उपभोक्ता

लखनऊ: बिजली विभाग ने शनिवार सुबह 8 बजे से माइनस बैलेंस वाले प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं की बिजली कटौती शुरू कर दी। शुरुआती एक घंटे में लगभग 19,778 घर, दुकान और कार्यालयों में अचानक अंधेरा छा गया।
उपभोक्ताओं को माइनस बैलेंस के बारे में संदेश मिलने के बाद उन्होंने बिल जमा कर दिए, लेकिन लगभग 30 प्रतिशत मामलों में बिल जमा होने के बावजूद ऑटोमेटिक बिजली चालू नहीं हुई। ऐसे बकायेदारों ने हुसैनगंज कॉल सेंटर और अन्य कलेक्शन कार्यालयों में पहुंचकर शिकायत की।
शनिवार को लखनऊ मध्य जोन के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली कटौती का विवरण इस प्रकार रहा:
- अमौसी: 6,294 कनेक्शन
- गोमतीनगर: 3,269 कनेक्शन
- जानकीपुरम: 4,207 कनेक्शन
- लखनऊ मध्य जोन: 6,008 कनेक्शन
दोपहर 2 बजे तक उपभोक्ताओं ने कुल 2.17 करोड़ रुपये के बिल जमा किए। इसके बावजूद शाम 6 बजे तक हुसैनगंज कॉल सेंटर, इंद्रलोक हाइडिल कॉलोनी, पुरनिया उपकेंद्र और मंत्री आवास उपकेंद्र में बिजली चालू कराने के लिए संघर्ष जारी रहा। इस दौरान लोगों को पानी और बिजली दोनों की परेशानी झेलनी पड़ी।
प्लस बैलेंस तक बिजली नहीं जुड़ेगी
लखनऊ मध्य जोन के मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं की बिल जमा होने के बावजूद बिजली चालू नहीं हो रही, उनका बैलेन्स अभी प्लस नहीं हुआ है। जब उपभोक्ता के खाते में प्लस बैलेंस का संदेश सिस्टम पर पहुंचता है, तो इंटेली स्मार्ट कंपनी के ऑपरेटर कमांड देकर बिजली चालू कर देते हैं।
अग्रवाल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिल जमा करने से पहले अपने नजदीकी कार्यालय या हेल्पडेस्क से जमा होने वाली रकम की पुष्टि कर लें। बैलेंस प्लस होते ही बिजली स्वतः चालू हो जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.