महायुति में संकट: भाजपा ने पुणे में एनसीपी के खिलाफ चुनाव आयोग में दर्ज की शिकायत

महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनावों के बीच राजनीतिक हलचल तेज है। इस दौरान सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में भी सहयोगी दलों के बीच तनाव साफ नजर आ रहा है। भाजपा और एनसीपी के बीच चुनावी प्रचार में तीखी बहस देखने को मिल रही है। अब भाजपा ने अपने सहयोगी एनसीपी और कुछ अन्य दलों के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।
एनसीपी और अन्य दलों पर अवैध होर्डिंग्स का आरोप
भाजपा महासचिव राजेश पांडे ने बताया कि पुणे में नगर निकाय चुनाव से पहले एनसीपी और अन्य पार्टियों द्वारा लगाए गए कथित अवैध फ्लेक्स-बैनर और होर्डिंग्स को लेकर शिकायत चुनाव आयोग में की गई है।
भाजपा का दावा है कि चुनाव प्रचार के दौरान लगाए गए ये फ्लेक्स-बैनर और पोस्ट आचार संहिता का उल्लंघन हैं। पांडे ने कहा कि भाजपा ने शहर को बैनर-पोस्ट मुक्त बनाने के लिए अपने कार्यकर्ताओं को सख्त निर्देश दिए हैं।
फडणवीस ने साधा अजित पवार पर निशाना
इससे पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में एनसीपी प्रमुख और उपमुख्यमंत्री अजित पवार पर भाजपा की आलोचना करने के लिए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों दलों ने पहले ही यह तय कर लिया था कि नगर निगम चुनावों में सहयोगी के रूप में नहीं लड़ेंगे, क्योंकि दोनों ही इस क्षेत्र में मजबूत हैं।
सीएम ने यह भी कहा कि नगर निगम चुनावों में अवैध होर्डिंग्स और फ्लेक्स पोस्ट से शहर की सुंदरता प्रभावित होती है, इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं को इन्हें लगाने से बचने की सलाह दी गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.