हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 17 आईपीएस और 3 एचपीएस अधिकारियों के तबादले

चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल का सिलसिला जारी है। हाल ही में 27 एचपीएस अधिकारियों के तबादलों के बाद अब राज्य सरकार ने 17 आईपीएस और 3 एचपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। आदेश जारी होने के बाद सोमवार को कई अधिकारियों ने अपने नए पदों का कार्यभार भी संभाल लिया।
गृह सचिव सुधीर राजपाल द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, आईपीएस अधिकारी चारू बाली को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) पद से हटा दिया गया है। हालांकि वे अब भी एडीजीपी पुलिस कॉम्प्लेक्स भोंडसी की जिम्मेदारी संभालती रहेंगी। उनकी जगह आईपीएस माटा रवि किरण को सतर्कता एवं एसीबी में नया एडीजीपी नियुक्त किया गया है।
पंचकूला पुलिस कमिश्नर और साइबर व राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे सिबाश कबिराज को गुरुग्राम का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं, गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर रहे विकास अरोड़ा को अब एडीजीपी प्रशासन, पुलिस मुख्यालय पंचकूला की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा आईपीएस केके राव को एडीजीपी आरटीसी भोंडसी नियुक्त किया गया है। राकेश कुमार आर्य को आईजी क्राइम ब्रांच, अशोक कुमार को आईजी करनाल रेंज, ओम प्रकाश को आईजी साउथ रेंज रेवाड़ी, नाजनीन भसीन को आईजी एचएपी मधुबन और आरटीसी भोंडसी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कुलदीप सिंह को आईजी हिसार रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
डीआईजी स्तर पर भी कई बदलाव किए गए हैं। हामिद अख्तर को डीआईजी एचएपी मधुबन, सुरिंदर पाल सिंह को डीआईजी सीआईडी और राजेंद्र कुमार मीणा को डीआईजी हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (सोनीपत) में तैनात किया गया है।
इसके अलावा मनबीर सिंह को डीआईजी एचएसएनसीबी रोहतक, सुनील कुमार को डीआईजी स्टेट क्राइम ब्यूरो पंचकूला और एसएस भोरिया को एसपी एसटीएफ पंचकूला नियुक्त किया गया है। अदिति सिंह को एसपी स्टेट विजिलेंस का प्रभार सौंपा गया है।
एचपीएस अधिकारियों में सिद्धार्थ ढांडा और पूनम को राज्य अपराध शाखा मुख्यालय में एसपी बनाया गया है, जबकि पूजा डाबला को आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (ERSS) में एसपी नियुक्त किया गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.