पंजाब पुलिस में बड़े स्तर पर तबादले और पदोन्नतियाँ, 22 आईपीएस अधिकारियों की नई तैनाती

पंजाब सरकार ने 10 जनवरी 2026 को पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादलों और पदोन्नतियों का आदेश जारी किया है। गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार कुल 22 आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ दी गई हैं, जिनमें कई को उच्च पद और अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
सूचना के अनुसार, नरेश कुमार (IPS 1994) को स्पेशल डीजीपी मानव अधिकार, पंजाब से स्थानांतरित करके अब स्पेशल डीजीपी, पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन, चंडीगढ़ का प्रभार दिया गया है। वहीं अमरदीप सिंह राय (IPS 1994) को ट्रैफिक एंड रोड सेफ्टी के साथ पब्लिक ग्रीवेंस डिविजन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
पदोन्नति पाने वालों में कौस्तुभ शर्मा (IPS 2001) शामिल हैं, जिन्हें एडीजीपी, मानव अधिकार, पंजाब बनाया गया है। जगदाले निलंबरी विजय (IPS 2008) को एडीजीपी, एएनटीएफ और आईजी, फरीदकोट रेंज का संयुक्त प्रभार दिया गया। राजपाल सिंह (IPS 2008) को भी प्रमोशन के साथ आईजी, क्राइम और आईजी, पीएपी-2 चंडीगढ़ की जिम्मेदारी मिली है।
अन्य अधिकारियों जैसे सनेहदीप शर्मा, संदीप गोयल, जसदेव सिंह सिद्धू, संदीप कुमार गर्ग, ध्रुव दहिया, गुलनीत सिंह खुराना, अखिल चौधरी, अमनीत कोंडल, गुरप्रीत सिंह, रुपिंदर सिंह, सरबजीत सिंह और हरप्रीत सिंह जग्गी के पद और रैंक में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।
इसके अतिरिक्त, ज्योति यादव (RR 2019) को एसएसपी बठिंडा, मनींदर सिंह (RR 2019) को एसएसपी रोपड़ और दर्पण आहलूवालिया (RR 2020) को एसएसपी खन्ना के रूप में नई तैनाती दी गई है। अधिसूचना में अधिकारियों से कहा गया है कि वे तुरंत नई जिम्मेदारी संभालें।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.