मंडी: जोगेंद्रनगर में जीत के जश्न के बीच सांड का हमला, 7 लोग घायल

मंडी। नगर निकाय चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद जोगेंद्रनगर में रविवार देर शाम उस समय अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब जीत का जश्न मना रहे प्रत्याशियों और समर्थकों की भीड़ पर एक आवारा सांड अचानक आक्रामक हो गया।
यह घटना पुलिस थाना के पास स्थित राजकीय बाल पाठशाला के मुख्य द्वार के पास हुई, जहां मतगणना के बाद बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भीड़ के बीच मौजूद एक सांड अचानक बेकाबू होकर लोगों की ओर दौड़ पड़ा और कुछ ही पलों में वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
सांड को अपनी ओर आते देख पुलिसकर्मी, चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी और मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान कवरेज कर रहे मीडियाकर्मियों को भी सुरक्षित स्थान की ओर हटना पड़ा।
इस घटना में करीब सात लोग घायल हुए हैं, जिनमें स्थानीय निवासी राज समेत छह अन्य लोग शामिल हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है।
कुछ देर तक इलाके में दहशत का माहौल बना रहा, हालांकि बाद में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.