मथुरा: शराब के विवाद में शादी समारोह में जमकर मारपीट, पुलिस ने जांच शुरू की

मथुरा के बीएसए रोड स्थित राम सिया वाटिका में गुरुवार रात देर से एक शादी समारोह में शराब के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद में दोनों पक्षों के लोग भिड़ गए और कुर्सियों का भी इस्तेमाल किया गया, जिससे शादी में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, गोपाल नगर नगला चंद्रभान के प्रमोद कुमार की बेटी की शादी का कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें बरात राजस्थान के डीग जिले से आई थी। रात करीब 12 बजे शराब के प्रभाव में पार्षद तिलक वीर चौधरी का किसी से झगड़ा हो गया। देखते ही देखते यह झगड़ा मारपीट में बदल गया और दोनों तरफ से लोग लात-घूसों और कुर्सियों से भिड़ गए।
हंगामे के दौरान कुछ लोगों ने फायरिंग की भी बात कही, जिससे शादी में मौजूद महिलाएं, बच्चे और अन्य मेहमान डर के मारे इधर-उधर भागने लगे।
एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों का चिकित्सीय परीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पार्षद तिलक वीर चौधरी के रिवाल्वर का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी शुरू की गई है। घटना के बावजूद पिता ने गेस्ट हाउस खाली कराकर बेटी की शादी समारोह को संपन्न कराया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.