मेरठ: सड़क पर किशोरी का गला दबाने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ हुई छेड़छाड़ और गला दबाने की घटना ने इलाके में सनसनी मचा दी। घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद (लोनी) की 14 वर्षीय किशोरी 3 अक्टूबर को अपनी नानी के गांव किठौर गई थी। इसी दौरान गांव का युवक जानू, जो किशोरी का वीडियो छिपकर बना चुका था, उससे सामना हो गया। किशोरी ने जानू से वीडियो दिखाने को कहा, लेकिन उसने मोबाइल नहीं दिखाया। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई और जानू ने किशोरी का गला दबाने का प्रयास किया और उसके साथ छेड़छाड़ की।
किशोरी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जानू घबराकर वहां से भाग गया, लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के समय आरोपी पुलिस को देखकर नहर पटरी के पास गड्ढे में गिर गया, जिससे उसका दाहिना हाथ टूट गया। उसे प्राथमिक इलाज के लिए सीएचसी किठौर भेजा गया और फिर पीएल शर्मा अस्पताल, मेरठ रेफर किया गया।
पुलिस ने जानू उर्फ़ जाने आलम के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी किठौर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर कस्बे के नई बस्ती मोहल्ले का निवासी है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया जारी है और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.