मेरठ: यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में फंदे पर लटका मिला एमबीबीएस छात्र, मचा हड़कंप

मेरठ। शहर के बाईपास पर स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र गोपेश कृष्ण ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गोपेश कृष्ण, पुत्र उदल सिंह, मूल निवासी डिफेंस कंपाउंड, संगम सिटी रोड, कोयल (अलीगढ़) है। वह यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था और हॉस्टल में ही रहता था।
शनिवार दोपहर करीब छात्रों ने किसी काम से उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं आया। बार-बार आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर छात्रों ने हॉस्टल प्रबंधन को इसकी सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाया, जहाँ गोपेश फंदे से लटका मिला।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि इसके पीछे क्या कारण रहा यह अभी स्पष्ट नहीं है। सूचना मिलते ही परिजन भी मेरठ पहुँच गए और घटना स्थल पर कोहराम मच गया। मृतक के पिता उदल सिंह इस समय मुजफ्फरनगर में आरआई निरीक्षक के पद पर तैनात हैं।
जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने कमरे की फोरेंसिक टीम से जांच कराई है और छात्र का मोबाइल सहित अन्य सामान कब्जे में लिया है।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि हर एंगल से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।
इधर, यूनिवर्सिटी परिसर में इस घटना के बाद छात्र बेहद सदमे में हैं। कई छात्रों ने प्रशासन से सुरक्षा और मानसिक परामर्श (काउंसलिंग) सुविधाएँ बढ़ाने की मांग भी की है। पुलिस लगातार छात्र के दोस्तों, रूम पार्टनर और फैकल्टी से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.