मध्य पूर्व संकट का असर आईजीआई एयरपोर्ट पर, 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव का असर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर भी देखने को मिला। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि पश्चिमी देशों की ओर जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी या समय-सारिणी में बदलाव हो सकता है। रविवार को कम से कम 100 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिनमें लगभग 60 प्रस्थान और 40 आगमन फ्लाइट्स शामिल हैं।
यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, मौजूदा परिस्थितियों में कुछ उड़ानों को वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जा सकता है, जबकि कुछ उड़ानों के रद्द होने या समय बदलने की संभावना भी बनी हुई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। स्थिति सामान्य होते ही उड़ानों से संबंधित नई जानकारी साझा की जाएगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अतिरिक्त समय लेकर एयरपोर्ट पहुंचें ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।
अपनी उड़ान की स्थिति पहले से जांचें
एयरपोर्ट ने यात्रियों से कहा है कि वे एयरपोर्ट आने से पहले अपनी एयरलाइन के माध्यम से उड़ान की स्थिति की पुष्टि कर लें। अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल एयरलाइन या एयरपोर्ट के आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप, एसएमएस या अधिकृत सोशल मीडिया हैंडल से ही जानकारी लें।
टिकट काउंटर पर भीड़ और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण मध्य पूर्व और यूरोप की कई उड़ानें रद्द हुई हैं। इससे IGI एयरपोर्ट पर यात्रियों की भारी भीड़ जुट गई है। टर्मिनल-3 के डिपार्चर टिकट काउंटर पर यात्रियों की भीड़ देखी गई, जिसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
वेस्टर्न देशों की उड़ानों में बदलाव की संभावना
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने कहा है कि पश्चिमी देशों की ओर जाने वाली उड़ानों में देरी या शेड्यूल परिवर्तन की संभावना बनी हुई है। DIAL देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डे IGI का संचालन करती है, जहां प्रतिदिन 1,300 से अधिक फ्लाइट मूवमेंट होते हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.