भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी और साहिल की मस्कट बंदूक जब्त

मेरठ। अंतरराष्ट्रीय भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी और किक बॉक्सर साहिल भारद्वाज की शादी के दौरान की गई हवाई फायरिंग के मामले में सरधना थाना पुलिस ने बंदूक जब्त कर जांच शुरू कर दी है। हवाई फायरिंग में इस्तेमाल बंदूक को लैब जांच के लिए भेजा जाएगा।
चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग स्थित द गॉड्स पैलेस रिसोर्ट में मंगलवार को संपन्न विवाह समारोह के दौरान दंपती ने मस्कट बंदूक से हवाई फायरिंग की और नोट उड़ाने की रस्म निभाई। समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया।
सरधना थाना के उपनिरीक्षक अतुल कुमार ने बताया कि दंपती के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने हवाई फायरिंग में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, जयमाला के दौरान अन्नू और साहिल ने दो हवाई फायर किए। इसके बाद दूल्हे साहिल ने नोटों की दो गड्डियां दुल्हन के ऊपर उछाल दीं। समारोह में मौजूद कुछ मेहमानों ने इसे लापरवाही भरा कदम बताया।
सीओ सरधना, आशुतोष कुमार ने कहा कि हवाई फायरिंग कानूनन प्रतिबंधित है और ऐसे किसी भी कदम को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.