मुजफ्फरनगर: होमगार्ड भर्ती परीक्षा में पहले दिन 3,189 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

मुजफ्फरनगर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के पहले दिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की अनुपस्थिति देखने को मिली। तीन दिवसीय इस परीक्षा के पहले दिन कुल 15,840 पंजीकृत उम्मीदवारों में से 12,651 ने ही परीक्षा में भाग लिया, जबकि 3,189 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे।
यह परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक जनपद के 17 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। पहले दिन परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई, जिसमें सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया।

पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पहली पाली में 7,920 में से 6,259 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 1,661 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 7,920 में से 6,392 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1,528 ने परीक्षा से दूरी बनाई।
कुल मिलाकर पहले दिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की गैरहाजिरी ने प्रशासन का ध्यान खींचा है, हालांकि अनुपस्थित रहने के कारणों की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, सघन तलाशी और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया पर कड़ी नजर बनाए रखी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.