मुजफ्फरनगर: साइबर थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह गृह मंत्रालय के दक्षता पदक से सम्मानित

मुजफ्फरनगर। साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह को उनकी उत्कृष्ट जांच कार्यशैली के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा “दक्षता पदक-2024” से सम्मानित किया गया है। शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस कार्यालय में उन्हें यह सम्मान प्रदान करते हुए बधाई दी।

यह सम्मान उन्हें वर्ष 2019 के चर्चित अजय पाठक परिवार हत्याकांड की सफल और वैज्ञानिक आधार पर की गई जांच के लिए दिया गया है। यह मामला शामली जनपद से जुड़ा था, जिसमें भजन गायक अजय पाठक सहित उनके परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी गई थी।
जांच के दौरान इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह ने तकनीकी और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर मजबूत विवेचना तैयार की, जिसके परिणामस्वरूप मुख्य आरोपी हिमांशु सैनी की गिरफ्तारी संभव हो सकी। बाद में पुलिस ने सभी वैज्ञानिक साक्ष्यों के साथ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया।
वर्ष 2024 में अदालत ने इस मामले में आरोपी हिमांशु सैनी को मृत्युदंड की सजा सुनाई। इस सफल विवेचना को ही आधार बनाते हुए इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह को यह राष्ट्रीय स्तर का सम्मान प्रदान किया गया है।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे मुजफ्फरनगर पुलिस बल के लिए गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे अन्य पुलिसकर्मियों को भी अपने कार्य में अधिक दक्षता और पेशेवर दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा मिलेगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.